
x
Punjab पंजाब : पंजाब में सरकारी बसों के संचालन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज भी सरकारी बसें सड़कों पर नहीं उतर सकेंगी, जिसके कारण लोगों को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल अभी तक खत्म नहीं हुई है।
हालांकि PRTC यूनियन नेताओं और पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री के बीच कल 7 घंटे लंबी बातचीत चली थी और परिवहन मंत्री ने रोडवेज हड़ताल खत्म होने का ऐलान भी कर दिया था, लेकिन देर रात यूनियन नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि कर्मचारियों की बहाली और रिहाई के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। यूनियन नेताओं का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उनकी प्रमुख मांगों मे हड़ताल के दौरान हिरासत में लिए गए साथियों की तुरंत रिहाई, निलंबन (सस्पेंशन) और बर्खास्तगी (टर्मिनेशन) के आदेशों को वापस लेना।
इन शर्तों के कारण एक बार फिर बसों से सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कल हड़ताल खत्म होने की उम्मीद से लोगों में राहत की भावना थी कि पंजाब में सरकारी बसों का संचालन फिर शुरू हो जाएगा। लेकिन यूनियन नेताओं के नए फैसले ने यात्रियों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ा दी हैं।
TagsPunjabसरकारी बसोंहड़तालUpdate Punjabgovernment busesstrikeupdate जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





