
x
Punjab: थाना मेहरबान और क्राइम ब्रांच-1 की पुलिस टीम ने 10 दिन पहले थाना मेहरबान के इलाके में मिले 2 टुकड़ों में जले मिले शव के मामले में व्यक्ति की हत्या करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंधी पत्रकार सम्मेलन में डी.सी.पी. जसकिरण जीत सिंह तेजा ने बताया कि 5 जनवरी को थाना मेहरबान के इलाके कक्का मांगट रोड के किनारे खेत में एक व्यक्ति का जला हुआ शव 2 टुकड़ों में पुलिस द्वारा बरामद किया गया था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। उसके बाद थाना मेहरबान की पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13 जनवरी को गांव कक्का के पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मृतक की पहचान संजय सिंह उर्फ सनी निवासी ग्यासपुरा के रूप में की गई है।
संजय सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान मंगल सिंह, राजेश कुमार और मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। मृतक संजय सिंह कार सेल-परचेज का काम करता था जो 3 जनवरी को अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला। उसके बाद राजेश कुमार निवासी बिहार, हाल वासी ताजपुर रोड, मुन्ना कुमार निवासी आंबेडकर नगर साहनेवाल और मंगल सिंह निवासी मलसियां, जगराओं ने संजय सिंह को फोन करके ग्यासपुरा इलाके में बुलाया।
वहां उक्त आरोपियों की संजय सिंह के साथ पैसे के लेन-देन के चलते बहसबाजी होने लगी जिसके बाद आरोपियों ने उसके सिर में लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने संजय सिंह की लाश को एक बोरी में डालकर थाना मेहरबान के इलाके में लाकर खेत में फैंक दिया और लाश पर संजय सिंह के ही मोटरसाइकिल से पैट्रोल निकालकर डाल दिया व आग लगा दी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा आरोपियों से मृतक संजय सिंह का मोटरसाइकिल व 2 रॉड बरामद की गई हैं। इस मौके पर ए.डी.सी.पी.-4 जश्नदीप सिंह गिल, ए.सी.पी. ईस्ट सुमित सूद, थाना मेहरबान के प्रभारी इंस्पैक्टर जगदीप सिंह गिल, क्राइम ब्रांच-1 के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह भी उपस्थित थे।
लाश को ग्यासपुरा से मेहरबान लाने के लिए 5000 रुपए में खरीदा रेहड़ा
डी.सी.पी. जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि आरोपियों द्वारा संजय सिंह का कत्ल करने के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उक्त इलाके से 5000 रुपए में एक रेहड़ा खरीदा गया जिसके बाद वे लाश को बोरी में डालकर रेहड़े पर लादकर ग्यासपुरा से मेहरबान के इलाके में पहुंचे लाश को सड़क खेत में फैंक पहचान छिपाने के लिए आग लगा दी।
थाना मेहरबान के प्रभारी इंस्पैक्टर जगदीप सिंह गिल ने बताया कि मृतक संजय सिंह से आरोपी राजेश कुमार के 4 लाख रुपए देने थे और आरोपी मुन्ना कुमार की बहन के साथ उसके अवैध संबंध थे जिसके चलते राजेश और मुन्ना ने अपनी रंजिश के चलते संजय सिंह का कत्ल करने की योजना बनाई। इसके बाद राजेश और मुन्ना ने अपने तीसरे साथी मंगल सिंह का साथ मिला। संजय सिंह बैंक से लोन करवाने का भी काम करता था जिसके चलते उन्होंने मंगल सिंह से संजय सिंह को फोन करवाया कि उसने बैंक से लोन लेना है और उसे मिलना चाहता है जिसके बाद संजय सिंह मुन्ना सिंह के बताए हुए घर में आ गया और वहां पर तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
TagsPunjabलाशोंरहस्यसुलझा3 आरोपीगिरफ्तारPunjabbodiesmysterysolved3 accusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





