
x
Punjab: पंजाब में हाल ही में हुई कबड्डी खिलाड़ी सोनू नाल्टा की हत्या के मामले में लॉरेंस विश्नोई गैंग के पांच शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के इशारे पर काम किया। ये शूटर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पहले भी तीन बड़े हत्याकांडों में शामिल थे।सूत्रों के मुताबिक, 1 दिसंबर को चंडीगढ़ में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े इंद्रप्रीत पेरी की हत्या की गई थी। इसके पहले सितंबर में अमृतसर के लायन बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक आशु महाजन की हत्या हुई थी, जबकि जून में पंचकुला में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सोनू नाल्टा की हत्या की गई थी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल सेल ने आरजू, अनमोल बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपियों ने सीधे तौर पर हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पेरी, सोनू नाल्टा और आशु महाजन की हत्या में शामिल शूटर शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लंबे समय से फरार थे और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 17 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें गिरफ्तारी और आगे की जांच से जुड़े अहम तथ्य साझा किए जाएंगे।
TagsPunjabकबड्डी खिलाड़ीहत्याखुलासाPunjabKabaddi playermurdersolved जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





