पंजाब
पंजाब: क्रेन से कुचलकर मां -बेटी की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
Bharti Sahu 2
4 Nov 2024 11:50 AM IST

x
पंजाब: लुधियाना में भाई दूज मनाकर ससुराल लौट रही महिला और उसकी 1 साल की बेटी को क्रेन ने कुचल दिया। महिला की अस्पताल में और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटी के शव निजी अस्पताल में रखवाए गए हैं। पुलिस ने क्रेन चालक को भी कल रात गिरफ्तार कर लिया। महिला के परिजन गमगीन हैं। मृतक महिला का नाम रीना और बच्ची का नाम यशिका है। पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक रीना के पति रविंदर कुमार निवासी गांव बेन्दा संगरूर ने बताया कि वह त्योहार के चलते अपनी पत्नी रीना के मायके आया हुआ था।
वह अपनी बेटी यशिका और पत्नी के साथ बाइक पर संगरूर अपने घर जा रहा था। साहनेवाल से डेहलों जाते समय जब वह टिब्बा नहर पुल पार करने लगा तो तेज रफ्तार क्रेन चालक नितीश ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक असंतुलित हो गई। इससे रीना और बेटी यशिका क्रेन की तरफ गिर गईं। क्रेन का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।
याशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी रीना को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बीती रात पुलिस ने छापेमारी कर टिब्बा रोड के पास रहने वाले आरोपी नितीश को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नितीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsपंजाबक्रेनमां -बेटीमौतड्राइवरगिरफ्तारPunjabcranemother-daughterdeathdriverarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





