छत्तीसगढ़
युवती के पिता ने दोनों को मिलते हुए देख लिया...हत्या मामले में 6 गिरफ्तार
jantaserishta.com
4 Nov 2024 10:51 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: जिले के थाना पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में 3 नवंबर को एक युवक का शव क्षत विक्षत हालत में मिला था। मृतक की पहचान मोतीपुर कसडोल निवासी 25 वर्षीय टीकाराम केवट के रूप में हुई । शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि टीकाराम का गांव की गीता यादव नाम की एक लड़की से प्रेम संबंध था। 2 नवंबर को टीकाराम अपने मित्र दीपक वर्मा के साथ बाइक से निकला था और दीघोरा गांव गया था, जहां लड़की के रिश्तेदार भागवत यादव ने उसे लड़की के साथ देख लिया।
पुलिस के अनुसार, भागवत यादव ने लड़की के पिता सुखीराम यादव को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सुखीराम अपने बेटों भोजराम, गौरीशंकर और रिश्तेदार ललित व राहुल यादव को लेकर दीघोरा पहुंचे। वहां उन्होंने टीकाराम और दीपक को पकड़ा और तूफान जीप में बैठाकर चिल्हाटी जंगल ले गए। वहां, दोनों को बुरी तरह पीटा गया। मौके का फायदा उठाकर दीपक वर्मा वहां से भागने में कामयाब रहा, लेकिन टीकाराम को बुरी तरह से मारा गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
थाना पचपेड़ी और कसडोल पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले के सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने टीकाराम की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर गहराई से पूछताछ की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ पुलिसबिलासपुरहत्याChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh PoliceBilaspurMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





