पंजाब

Punjab: मोमोज के शौकीन सावधान, फैक्ट्री में मिला कुत्ते का सिर, मचा हड़कंप

Sarita
19 March 2025 7:34 AM IST
Punjab: मोमोज के शौकीन सावधान, फैक्ट्री में मिला कुत्ते का सिर, मचा हड़कंप
x
Punjabपंजाब: पंजाब के मोहाली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मोहाली के मटौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि टीम की जांच के दौरान फैक्ट्री के एक फ्रिज में कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला। इसके अलावा टीम ने सड़ा हुआ चिकन भी बरामद किया है।
हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि टीम को मिला जानवर के सिर जैसा दिखने वाला मांस असल में कुत्ते का है या नहीं। इस घटना के बाद पूरे ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में दहशत का माहौल है। क्योंकि बताया जा रहा है कि इसी फैक्ट्री से पूरे ट्राइसिटी में मोमोज और स्प्रिंग रोल सप्लाई किए जाते थे।
घटना सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है। लोग मोमोज और स्प्रिंग रोल को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शाम होते ही दुकानों और ठेलों पर मोमोज और स्प्रिंग रोल खाने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं कुछ लोग चिकन मोमोज के भी शौकीन हैं, जो अब मोमोज से तौबा कर रहे हैं। सेहत विभाग और नगर निगम की टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
चेकिंग के दौरान पता चला कि कुत्ते जैसे जानवर का कटा हुआ सिर मिला है। मोहाली के असिस्टेंट फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. अमृत वारिंग ने बताया कि
फैक्ट्री
चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। वहीं, फैक्ट्री से सप्लाई किए गए स्प्रिंग रोल और मोमोज की भी जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इनमें जानवर का मांस इस्तेमाल किया गया है या नहीं। कुत्ते के सिर जैसे दिखने वाले मांस को जांच के लिए वेटनरी विभाग में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि होगी। इसके अलावा मोमोज, स्प्रिंग रोल और चटनी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।a
Next Story