
x
Punjab पंजाब: पंजाब रोडवेज मोगा डिपो की वर्कशॉप में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां रखे पुराने टायरों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में पंजाब रोडवेज डिपो के कर्मचारियों की लापरवाही का मामला भी सामने आया है, क्योंकि खराब टायर बिजली की तारों के पास रखे हुए थे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पंजाब रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
तीन पानी की गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि टायरों के पास से बिजली की तारें गुजर रही थीं, जिस कारण शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि वर्कशॉप के पास पेट्रोल पंप और बसें खड़ी होने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। पंजाब रोडवेज यूनियन के प्रदेश महासचिव गुरजंट सिंह ने बताया कि उन्हें वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई थीं। उन्होंने बताया कि पुराने टायरों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।
इन टायरों को नीलाम न किए जाने के कारण रखा गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही टायरों को हटवा दिया जाएगा। इस घटना ने डिपो प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली की तारों के पास पुराने टायर रखना गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
TagsPunjabवर्कशॉपआगहड़कंप Punjabworkshopfirepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





