
x
Punjab: पट्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में हैवानियत को पेश करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 50 वर्षीय आदमी ने 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में हरिके थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित मां ने बताया कि 9 दिसंबर को शाम करीब 06.30 बजे मेरी बेटी, जिसकी उम्र 3 साल, 7 महीने और 15 दिन है, अपने पिता को बुलाने गई, जो तोता सिंह के घर पर काम कर रहे थे, तभी बच्ची के पिता ने कहा कि तुम घर जाओ, मुझे अभी बहुत देर हो जाएगी। तोता सिंह ने कहा कि वह तुम्हारी लड़की को खुद घर छोड़ आता है।
जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं आई तो उसका साला गुरबख्श सिंह अपनी लड़की को देखने के लिए तोता सिंह के घर जा रहा था, जब वह उसके घर के बगल वाली हवेली के पास पहुंचा तो उसने देखा कि तोता सिंह उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जब लड़की रो रही थी तो वह उसे थप्पड़ मार रहा था। यह सब देखकर उसने शोर मचाया तो तोता सिंह मौके से भाग गया।
इस बारे में डी.एस.पी. पट्टी लवकेश ने बताया कि इस मामले में पीड़िता बच्ची की मां के बयानों पर केस दर्ज कर लिया गया है और तोता सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी हरिके को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की की मैडिकल जांच और इस बारे में अन्य कार्रवाई के लिए सब इंस्पैक्टर मनप्रीत कौर द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
TagsPunjabबच्चीदुष्कर्मPunjabchildrape जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





