
x
Punjabपंजाब : पंजाब के अमृतसर में बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी अनुसार गार्डन कॉलोनी पट्टी में एक युवक द्वारा शादीशुदा महिला को गोली मारने की खबर मिली है। महिला की पहचान रूबी मेहरा पत्नी अंश ग्रोवर निवासी वार्ड नंबर-17 पट्टी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रूबी मेहरा अपने पति के साथ दवाई लेने आ रही थी, तभी सामने से एक्टिवा पर आ रहे एक युवक ने पहले रूबी के पति के साथ मारपीट की। इस दौरान जब शादीशुदा महिला ने छुड़ाने की कोशिश की तो युवक ने उसे भी धक्का दिया और फिर रूबी मेहरा को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में अमृतसर के अस्पताल में रैफर किया गया है।
घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची सिटी पट्टी थाने की पुलिस जांच कर रही है। वह मीडिया से दूरी बनाए हुए है। दादी सास रेनू बाला ने बताया कि मेरा पोता और उसकी पत्नी रूबी मेहरा दवाई लेकर घर लौट रहे थे, जब वे घर के पास पहुंचे तो एक अनजान युवक ने उन पर हमला कर दिया और गोली चला दी, जिससे पोते की पत्नी रूबी मेहरा के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पट्टी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। रूबी की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे अमृतसर रैफर कर दिया।
TagsPunjabमहिलागोलीPunjabwomanshot जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





