
x
Punjab: नूरपुर बेदी क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय खैर माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और वन विभाग ने तस्करी से पहले ही खैर की बहुमूल्य लकड़ी की एक बड़ी खेप जब्त कर ली। यह कार्रवाई पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा और टेढ़ेवाल पट्टी गांव के चौधरी रोशन लाल की सतर्कता और त्वरित पहल से संभव हो सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जतोली–टेढ़ेवाल पट्टी गांव के समीप, रूड़ेवाल फीड फैक्ट्री से आगे एक गोरी के पीछे स्थित वीरान भूमि पर पिछले कई दिनों से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही थी। माफिया द्वारा काटे गए खैर के पेड़ों के गट्टों को एकत्र कर रात के अंधेरे में बाहरी क्षेत्रों में तस्करी की तैयारी की जा रही थी। टेढ़ेवाल गांव के चौधरी रोशन लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाते समय जब इस संदिग्ध गतिविधि को देखा तो तुरंत इसकी सूचना गौरव राणा को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरव राणा ने बिना देरी किए पुलिस प्रशासन और वन विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
सूचना मिलते ही डीएसपी आनंदपुर साहिब जशनदीप सिंह के निर्देश पर थाना नूरपुर बेदी के प्रभारी रोहित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए खैर के 26 कटे हुए गट्टों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि खैर माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि विभाग का कोई कर्मचारी लापरवाही में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी कठोर विभागीय कार्रवाई होगी।
इस दौरान गौरव राणा और चौधरी रोशन लाल ने कहा कि खैर की तस्करी केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि पर्यावरण के खिलाफ गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि यह अवैध धंधा लंबे समय से क्षेत्र में चल रहा है, जिससे माफिया करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर रहा है। गौरव राणा ने कहा कि रूपनगर जिला सतलुज नदी, शिवालिक पहाड़ियों और बहुमूल्य वन संपदा से समृद्ध है, लेकिन अवैध खनन और जंगलों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरणीय संतुलन को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने जिले के सभी आठ एग्ज़िट प्वाइंट्स पर रात्रिकालीन स्थायी नाकाबंदी और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की।
TagsPunjabखैर माफियाकार्रवाईtimber mafiaaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





