
x
Punjab पंजाब: दिन-प्रतिदिन पंजाब में लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, बेखौफ लुटेरे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मोहाली के जीरकपुर से सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मौके पर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, दिनदहाड़े शिव एन्क्लेव स्थित ज्वेलरी शॉप में आए आरोपियों ने बंदूक की नोक पर 80 हजार की नकदी और चांदी के गहने लूट लिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि गत दिवस दोपहर करीब 3 बजे 2 लड़के दुकान में दाखिल हुए, जबकि 2 लड़के बाहर खड़े थे।
सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। इसी दौरान एक आरोपी ने बंदूक निकाल ली और 80 हजार और चांदी के गहने लूट लिए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आरोपियों ने मिनटों में वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, इस दौरान आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप पर लगे कैमरों को तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए और जल्दबाजी में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
TagsPunjabज्वैलरीशॉपलूटPunjabJewelleryShopLootजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





