पंजाब

Punjab: कड़ाके की ठंड की लहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Sarita
11 Jan 2026 11:25 AM IST
Punjab: कड़ाके की ठंड की लहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
x
Punjab पंजाब : शीतलहर से पूरा पंजाब कांप उठा है। लोहड़ी के त्योहार पर भी पंजाब के लोगों को ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 11 से 15 जनवरी तक चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे शीतलहर का असर रहेगा। इसे देखते हुए पंजाब में 13 जनवरी यानी लोहड़ी तक येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 11 से 13 जनवरी के बीच रोपड़, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में ठंड और कोहरा ज्यादा रह सकता है। वहीं फरीदकोट, फिरोजपुर और मोगा में हालात अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। 14 और 15 जनवरी को दक्षिण और पश्चिमी जिलों में मौसम कुछ बेहतर रह सकता है, लेकिन मध्य और पूर्वी पंजाब में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।विभाग ने लोगों को कोहरे के दौरान सावधानी से वाहन चलाने, अनावश्यक यात्रा से बचने और किसानों को मौसम को ध्यान में रखकर काम करने की सलाह दी है।
Next Story