
x
Punjab पंजाब : पंजाब पुलिस ने 2 लोगों को अरेस्ट करके पाकिस्तान में मौजूद तस्करों से जुड़े बॉर्डर पार के अवैध हथियार मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, दो ग्लॉक और चार 30 बोर बरामद की। इसके साथ 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। जानें अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़ कैसे हुआ?पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपी हथियारों की इलीगल स्मगलिंग में शामिल थे। वे अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर कुख्यात अपराधियों को हथियारों को पहुंचा रहे थे। उन्होंने कहा कि अमृतसर में पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जान लें कि अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने के मामले में यह बड़ी कामयाबी है। पुलिस ने सीमा पार के नेटवर्क से जुड़े लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है और अन्य जुड़े लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले जुड़े जितने भी लोग हैं उनको सजा जरूर मिलेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।गौरतलब है कि सीमा पार से ड्रोन और अन्य माध्यमों से हथियार और ड्रग तस्करी की कोशिशें लंबे समय से चल रही हैं। सुरक्षाबल इसपर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाते रहते हैं। उसी कड़ी में यह नई गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने हथियार तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। किसी को भी पंजाब में अशांति फैलाने की छूट नहीं मिलेगी।
TagsPunjabअवैधहथियारोंमॉड्यूलभंडाफोड़Punjabillegalarmsmodulebusted जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





