
x
Punjab पंजाब: पंजाब के फिरोजपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को फिरोजपुर के किला वाला चौक के पास पंजाब रोडवेज की बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चा घायल हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त बाइक पर पति-पत्नी और उनका 12 साल का बच्चा सवार थे। घायल महिला और उसके बेटे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।
मृतक की पहचान ममदोट निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि अशोक कुमार अपनी पत्नी सुदेश रानी और 12 साल के बेटे के साथ बाइक पर फिरोजपुर से घर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बाइक बस के नीचे जा घुसी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। बस को भी कब्जे में ले लिया गया है।
TagsPunjabबसबाइकटक्करपतिमौत2 घायलPunjabbusbikecollisionhusbanddeath2 injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





