
x
Punjab पंजाब: होशियारपुर चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर अड्डा छागरा में स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार जीवन कुमार पुत्र लश्करी राम निवासी मालमाजरा थाना चब्बेवाल ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह बीती रात करीब 9 बजे अपनी राणा गारमेंट्स की दुकान बंद करके घर चला गया तो सुबह करीब 5 बजे किसी ने मुझे फोन पर बताया कि आपकी दुकान में आग लग गई है।
मैं तुरंत अपने गांव से दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर से आग की लपटें निकल रही हैं, मैंने तुरंत फायर ब्रिगेड होशियारपुर को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान के अंदर रखा करीब 18 लाख रुपए का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस आग के कारण दुकान की छत भी गिर गई। दुकान में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsPunjabगारमेंट्सदुकानआगPunjabGarmentsShopFire जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





