
x
Punjab पंजाब: पंजाब के पटियाला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। हादसे में मारे गए लोगों में माता-पिता और उनका बेटा शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा पटियाला-राजपुरा रोड पर बहादुरगढ़ कस्बे के पास हुआ। गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में अल्काजार कार में सवार हरियाणा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी कार ब्रेजा में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर राजपुरा की ओर जा रही ब्रेजा कार जब बहादुरगढ़ कस्बे के पास पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। जिससे ब्रेजा कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और ब्रेजा दूसरी तरफ पटियाला की ओर आ रही अल्काजार कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अल्काजार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान पवन कुमार, उनकी पत्नी कुसुम लता और उनके बेटे सिद्धांत बब्बर के रूप में हुई है। बहादुरगढ़ पुलिस के अनुसार तीनों लोग हरियाणा के सिरसा जिले के मंडी डबवाली के रहने वाले थे और पंचकूला में अपनी बेटी की कोठी के मुहूर्त कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में ब्रेजा कार सवार महकप्रीत कौर (18), नवनीत कौर (14) दोनों निवासी भादसों जिला पटियाला और सुखचैन सिंह निवासी नाभा बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ब्रेजा कार महकप्रीत कौर चला रही थी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
TagsPunjabहादसातीनमौत Punjabaccidentthreedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





