पंजाब

Punjab: डेढ़ साल के बच्चे के साथ भीषण हादसा, मची चीख-पुकार

Sarita
27 Jan 2025 6:24 AM IST
Punjab: डेढ़ साल के बच्चे के साथ भीषण हादसा, मची चीख-पुकार
x
Punjab पंजाब: पंजाब के लुधियाना में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बोलेरो कार ने डेढ़ साल के बच्चे को बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो कार आज शहर के सलेम टाबरी खजूर चौक के नजदीक पूर्ण आटा चक्की के नजदीक अशोक नगर गली नंबर 7 के पास भुजिया फैक्ट्री में सामान छोड़ने आई थी। इसी दौरान घर के बाहर खेल रहा डेढ़ साल का बच्चा बोलेरो कार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक बच्चे की पहचान मुहम्मद दानिश पुत्र मुहम्मद आमिर के रूप में हुई है। बच्चे का पिता मजदूरी करता है और उसने बताया कि उसका एक ही बच्चा है जो गली में खेल रहा था। तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार ने उसे कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में लेकर बच्चे के शव को सिविल अस्पताल मोर्चा में रखवा दिया।
Next Story