
x
Punjab पंजाब: लुधियाना जिले के खन्ना में नेशनल हाईवे पर एक बड़े हादसे की खबर है। दरअसल, यहां गन्ने के ढेर के नीचे दबने से 2 किसानों की मौत हो गई। उक्त हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित हो जाने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह (35) निवासी माजरी (पायल) और दीदार सिंह (45) निवासी माजरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल खन्ना की मोर्चरी में रखवा दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात गुरदीप सिंह अपने पड़ोसी दीदार सिंह निवासी माजरी के साथ गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में खन्ना के अमलोह रोड स्थित शुगर मिल जा रहे थे।
जैसे ही ये लोग बाहोमाजरा पहुंचे तो गन्ने के ढेर की रस्सी टूट गई। जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और इस दौरान ट्रैक्टर पलट कर रेलिंग पर चढ़ गया। ढलान होने के कारण गन्ना दोनों किसानों के ऊपर गिर गया।घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर तैनात रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि राहगीरों की मदद से उन्होंने गन्ने के ढेर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीदार सिंह को इलाज के लिए खन्ना सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
TagsPunjabगन्नेढेर2 मौतPunjabsugarcanepile2 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





