
x
Punjab पंजाब: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। मकसूदां थाने के अंतर्गत रायपुर रसूलपुर गाँव के पास एक तेज़ रफ़्तार वर्ना कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत हादसे की सूचना मकसूदां थाने की पुलिस को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोगपुर से जालंधर आते समय रायपुर रसूलपुर टोकरी मोड पर तेज़ रफ़्तार से आ रही वर्ना कार संतुलन नहीं बना पाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और एसएसएफ बल को दी गई। सूचना मिलते ही मकसूदां थाने के एसआई राजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे और तुरंत जाँच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हरमनजोत सैनी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बंसल गैस एजेंसी के पास पठानकोट के रूप में हुई है।
Next Story





