पंजाब

Punjab : तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, महिला की मौत

Sarita
30 March 2025 8:10 AM IST
Punjab : तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, महिला की मौत
x
Punjab पंजाब: पंजाब में एक तेज रफ्तार बस की मोटरसाइकिल से टक्कर होने की भीषण घटना सामने आई है. इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक तेज रफ्तार निजी कंपनी की बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उसका बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक महिला की पहचान गांव कोहाड़ वाला निवासी गुरमेल कौर (उम्र 66) के रूप में हुई है, जिनका शव सिविल अस्पताल में रखवाया गया है. घटना कल सुबह 11.30 बजे मुक्तसर रोड पर गोबिंद कालोनी के पास घटी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस मौके पर पहुंची वाहनों को कब्जे मे लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
इस संबंधी जानकारी देते तरसेम सिंह ने बताया कि वह अपनी माता गुरमेल कौर व बहन क कर्मजीत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर मुक्तसर रोड से शहर की तरफ जा रहा था। इसी बीच जब वह गोबिंद कॉलोनी के पास पहुंचे तो पीछे एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी माता नीचे गिर और वह बस के बस के पिछले टायर के नीचे आ गई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वे दोनों भाई बहन भी गंभीर घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरास्त में ले लिया है तथा मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Next Story