
x
Punjabपंजाब: महानगर में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आसमान से आग बरसने लगी है। शरीर को झुलसा देने वाली इस भीषण गर्मी में न केवल मानव जीवन बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को लुधियाना में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह भीषण गर्मी ने पिछले 14 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आंकड़ों के अनुसार इससे पहले वर्ष 2011 में शहर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि वर्ष 2010 में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। महानगर में हर तरह के कारोबार पर गर्मी का असर दिखाई दे रहा है क्योंकि आमतौर पर रविवार को शहर के लगभग सभी प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ होती थी, लेकिन आजकल गर्मी के कारण लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में तैनात मौसम वैज्ञानिक डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि सोमवार को शहर में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
वहीं अगर भीषण गर्मी के बीच शहर के अधिकतर इलाकों में हो रहे अघोषित बिजली कटों की बात करें तो भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति काटे जाने का गंभीर मामला लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। थाना डिवीजन नंबर 3, गौशाला रोड, हैबोवाल, ज्वाला सिंह चौक, जस्सियां रोड समेत शहर के अधिकतर इलाकों में कई घंटे बिजली बंद रहने के कारण लोगों को पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ा है।
TagsPunjabगर्मीरिकॉर्डPunjabheatrecordजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





