
x
Punjab पंजाब : पंजाब में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मोगा जिले के धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में एक बड़ी वारदात सामने आई। गांव के एक युवक की तड़के अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान उमरसीर सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी कार में सवार होकर मोगा में अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान गांव में सरेआम उसे गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल फैल गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
TagsPunjabगोलियांयुवकमौतPunjabgunfireyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





