
x
Punjab : जालंधर शहर के प्रताप बाग इलाके में देर रात लूट की एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां स्थित मशहूर चोपड़ा किराना स्टोर के मालिक के साथ बदमाशों ने लूटपाट की।मिली जानकारी के अनुसार, दुकानदार रोज़ की तरह रात को दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और करीब 20 हजार रुपये नकद छीन लिए। लुटेरों ने उनकी एक्टिवा भी रोक ली।
जब दुकानदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर दात से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। शहर में लगातार बढ़ रही लूट और छीना-झपटी की घटनाओं से दुकानदारों और आम लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
TagsPunjabकिराना स्टोरमालिकहमलाPunjabgrocery storeownerattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





