Punjab: माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेनें चलाई जा रही है।इस विशेष सेवा का संचालन दिसंबर माह में दो-दो ट्रिप के लिए निर्धारित किया गया है। नई दिल्ली से कटरा के लिए ट्रेन संख्या 04081 का संचालन 12 व 13 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं कटरा से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 04082 का संचालन 13 व 14 दिसंबर को होगा।
उक्त ट्रेनों के कुल 4 ट्रिप के माध्यम से यात्रियों को धार्मिक यात्रा के लिए सुविधाजनक विकल्प उपल्बध कराया गया है। इस स्पैशल एक्सप्रैस में ए.सी. कोच और स्लीपर कोच शामिल किए गए। ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से रात 11.45 पर चलेगी जोकि सुबह 05.22 पर जालंधर कैंट पहुंचेगी दोपहर 12 बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेंगी। वहीं 04082 कटरा से रात 9.20 पर चलेगी और दोपहर 2.45 पर जालंधर कैंट और रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।
TagsPunjabमाता वैष्णो देवीश्रद्धालुओंMata Vaishno Devidevoteesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





