
Punjab पंजाब: जालंधर के आदमपुर से अलावलपुर जाने वाले हाईवे पर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में बस की चपेट में आने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची स्कूल बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। मृतक बच्ची की पहचान कीरत पुत्री इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसका शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। यह घटना सोमवार सुबह की है। इसके बाद आदमपुर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बच्ची आदमपुर के एसडी पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर बस को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार कीरत रोजाना की तरह सुबह स्कूल बस से स्कूल पहुंची थी। जब बस स्कूल गेट के पास रुकी तो बच्ची को बस से उतारा गया। इस दौरान वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची के उतरने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी और बच्ची को देख नहीं पाया। घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि स्कूल और बस स्टाफ की लापरवाही के सभी पहलुओं की जाँच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





