
x
Punjab पंजाब: लुधियाना के भारत नगर चौक फ्लाईओवर पर एक ट्रक पलट गया। इस ट्रक में कार्बन डाइऑक्साइड गैस भरी हुई थी। हादसा शुक्रवार देर रात 2 बजे हुआ बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर सड़क पर यातायात रोक दिया गया है। ट्रक के पलटने की वजह से तेज आवाज के साथ गैस लीक हो रही है। सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया है।
आज सुबह खबर लिखे जाने तक भी काफी तेज आवाज के साथ गैस लीक हो रही है और मौके पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के जवान तैनात हैं। पुलिस ने दुर्घटनास्थल को आम लोगों के लिए सील कर दिया है और फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया है। फिलहाल गैस लीक को रोकने की कोशिश की जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
TagsPunjabगैस लीकभगदड़आवाजाहीरोक Punjabgas leakstampedemovementstoppedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





