
x
Punjab पंजाब: डेराबस्सी हाईवे पर खड़े फल विक्रेता से एक कार चालक बिना पैसे दिए तीन किलो आम लेकर भाग गया। इतना ही नहीं पैसे न देने पर आम वापस मांगने पर कार चालक फल विक्रेता को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना में बाल-बाल बचे फल विक्रेता सुखबीर ने कार का नंबर नोट कर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी देते हुए अमरदीप कॉलोनी डेराबस्सी निवासी सुखबीर ने बताया कि वह शहर में घूम-घूम कर फल बेचता है। गुरुवार दोपहर जब वह बरवाला रोड के पास हाईवे किनारे अपना ठेला लगाए खड़ा था तो लाल रंग की ब्रेजा कार में एक व्यक्ति उसके पास रुका।
उसने दाम तय करके तीन किलो आम अपनी गाड़ी में रखवा लिए। इसके बाद कार चालक ने फिर से रेट तय करना शुरू कर दिया और दाम से काफी कम पैसे देने लगा। जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उसे अपनी कार से करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और बिना पैसे दिए आम लेकर भाग गया। इस दौरान उसके पैर में चोट भी लग गई। सुखबीर ने बताया कि उसने कार का नंबर नोट कर लिया है और थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
TagsPunjabफ्रूटविक्रेतासड़कघसीटाPunjabFruitVendorRoadDraggedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





