
x
Punjab पंजाब: पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने दो अलग-अलग अभियानों में सीमा पार से हथियारों की तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से आठ अवैध हथियार भी जब्त किए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ पंजाब) के साथ एक संयुक्त अभियान सहित दो अलग-अलग अभियानों में सीमा पार से हथियारों की तस्करी में शामिल चार आरोपियों से आठ अवैध हथियार जब्त किए।
उन्होंने बताया कि अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क और उसके संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। इस बीच, बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से पांच पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर, बीएसएफ जवानों और पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार शाम अमृतसर के अटारी-दांडे मार्ग पर दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर अमृतसर के दांडे गांव के निवासी हैं।
इससे पहले, डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को राज्य स्तरीय कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। डीजीपी ने फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में सभी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षकों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीजीपी ने बाद में 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "हमने संगठित अपराध और आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई की भी समीक्षा की है। गैंगस्टरों से जुड़े सभी बड़े मामलों का पता लगा लिया गया है और 100 प्रतिशत आतंकी मामलों को सुलझा लिया गया है।"
TagsPunjabहथियारचारगिरफ्तारPunjabweaponsfourarrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





