
x
Punjab पंजाब: तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द में मामूली तकरार के दौरान गांव के कुछ लोगों ने पूर्व सैनिक गुरभेज सिंह (42) पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गुरभेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने आरोप लगाया कि इस हिंसा में शामिल सभी आरोपी आम आदमी पार्टी से जुड़े है। मृतक 2 बेटियों का पिता था। उनके भाई गुरचेत सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में डी.एस.पी. जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने वल्टोहा थाने में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
TagsPunjabपूर्व सैनिकहत्याPunjabformer soldiermurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





