
x
Punjab पंजाब: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के परिवार के करीबी और शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर सर्कल शेरपुर के प्रधान और पूर्व सरपंच महिकम सिंह के जवान बेटे की एक हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बलकार सिंह (24) पुत्र महिकम सिंह निवासी दीदारगढ़ जो कि पूर्व सरपंच भी रह चुका है, अपने पिता के साथ खेतों में मूंग की फसल की बिजाई करने के बाद शाम को मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल फिसल गई और वह गांव में लगे पानी के पाइपों से टकरा गई।
इस दौरान एक प्लास्टिक की पाइप उसकी गर्दन में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत लुधियाना के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के.आर.बी.एल. फैक्ट्री भसौर में काम करता था। थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह बिलिंग ने बताया कि युवक बलकार सिंह का शव सिविल अस्पताल धूरी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
TagsPunjaपूर्व सरपंचबेटेमौत Punjaformer Sarpanchsondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





