
x
Punjab पंजाब: ज़िले के गाँव खियाला कलां में 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पूर्व सरपंच समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बस को ओवरटेक करते समय दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। ठुठियावाली चौकी पुलिस ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (26) और पूर्व सरपंच बिकर सिंह (75) के रूप में हुई है।
कुलदीप सिंह मानसा से अपने गाँव भूपाल जा रहे थे। गाँव खियाला के पास एक बस को ओवरटेक करते समय उनकी मोटरसाइकिल अपने घर से निकल रहे पूर्व सरपंच बिकर सिंह की मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ठुठियावाली थाना प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि गाँव खियाला कलां में हुए सड़क हादसे में कुलदीप सिंह और बुजुर्ग पूर्व सरपंच बिकर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों परिवारों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जाँच जारी है।
Next Story





