
x
पंजाब: पंजाब से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पठानकोट में माधोपुर हेडवर्क्स का फ्लड गेट टूट गया है, जिससे पानी तेजी से रावी नदी में जा रहा है। इस घटना के बाद करीब 50 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से राहत अभियान शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक कर्मचारी भी लापता है। बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त फ्लड गेट की मरम्मत करते समय वह हादसे का शिकार हो गया। पानी के तेज बहाव के कारण गेट पूरी तरह टूट गया।
पठानकोट प्रशासन ने तुरंत सतर्कता बढ़ा दी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसके साथ ही संगरूर में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। घग्गर नदी का जलस्तर अचानक 745 फीट तक बढ़ गया है, जिससे आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से नदी के किनारे न जाने और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं आपको यह भी बता दें कि पंजाब में बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
TagsपंजाबFlood GateहालातबेकाबूPunjabsituation out of control जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





