पंजाब

Punjab : सड़क हादसे में पांच मासूम बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Sarita
8 May 2025 9:24 AM IST
Punjab : सड़क हादसे में पांच मासूम बच्चों की मौत, मचा कोहराम
x
Punjab पंजाब: पंजाब के पटियाला में बुधवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बच्चों के परिजन स्कूल के बाद अपने लाडले का इंतजार कर रहे थे। मासूम घर नहीं पहुंचे लेकिन उनकी मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। बुधवार को पटियाला-समाना रोड पर स्कूली बच्चों की इनोवा कार और टिपर ट्रक के बीच टक्कर होने के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने आसपास के लोगों की मदद से तुरंत दुर्घटना ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए आगे आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसा इतना भयानक था कि क्रेन की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त इनोवा कार से शवों को बाहर निकाला गया।
एक तरफ खून से लथपथ बच्चों के शव तो दूसरी तरफ सड़क पर बिखरे स्कूली बैग और किताबें देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स का दिल रो रहा था। इस हादसे में पांच स्कूली बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। इनोवा कार चालक की भी मौत हो गई। परिवार ने खो दिए अपने दोनों बच्चे इस भयानक हादसे में समाना के एक परिवार ने अपने दोनों बच्चों को खो दिया। यह परिवार कर्ण सचदेवा का है, जिनकी बेटी भिवंशी (11) और बेटे भव्य (8) की मौत हो गई है। हादसे के बाद से परिवार में मातम का माहौल है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कर्ण सचदेवा अकाउंटेंट हैं।
पिछले एक महीने से बीमारी के चलते वह बेड रेस्ट पर हैं। इसी बीच दोनों बच्चों की मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं हैं। हादसे में मरने वाले बाकी बच्चों के परिवारों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवारों ने सरकार से मामले में टिप्पर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Next Story