
x
Punjab पंजाब: सीआईए स्टाफ और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 13 किलो 21 ग्राम हेरोइन, 400 किलो चूरापोस्त, एक पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि फिरोजपुर सीआईए स्टाफ की टीम सीमावर्ती गांव मधेरे के रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि आरोपी गांव गोखी वाला में हेरोइन की खेप लेकर खड़े हैं। आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते हैं। टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ किलो 301 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासु गट्टी राजोके के रूप में हुई है। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी जोगराज सिंह निवासी आसल को गिरफ्तार कर 4 किलो 720 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। उक्त आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करता था। इसके अलावा, जीरा पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह निवासी कमाल वाला और गुरविंदर सिंह निवासी कालेके हिठाड़ को 400 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान से एक ट्रक में चूरापोस्त लेकर आए थे। दोनों जीरा और फिरोजपुर में लोगों को चूरापोस्त सप्लाई करते थे।
TagsPunjabहेरोइनपांचगिरफ्तारPunjabHeroinFiveArrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





