पंजाब

Punjab: ढाबे के बाहर फायरिंग, कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां

Sarita
28 Feb 2025 9:18 AM IST
Punjab: ढाबे के बाहर फायरिंग, कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां
x
Punjab पंजाब: लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर स्थित एक मशहूर ढाबे के बाहर दो युवकों ने दहशत फैलाने की कोशिश की। कार सवार युवक पहले ढाबे से आगे गए। फिर वापस लौटे और कार से उतरकर दोनों हाथों में रिवॉल्वर लेकर हवा में फायरिंग शुरू कर दी। शिवरात्रि के मौके पर जगरांव में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिरों समेत पूरे शहर में नाकेबंदी की गई थी। इसके बावजूद बुधवार देर रात बड़ी वारदात सामने आई। लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर स्थित एक मशहूर ढाबे के बाहर दो युवकों ने दहशत फैलाने की कोशिश की।
कार सवार युवक पहले ढाबे से आगे गए। फिर वापस लौटे और कार से उतरकर दोनों हाथों में रिवॉल्वर लेकर हवा में फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से ढाबे के कर्मचारियों में दहशत फैल गई। फुटेज में साफ दिख रहा है। कार सवार दोनों युवकों ने अपने-अपने हाथ में दो-दो रिवॉल्वर पकड़ी हुई थी, जिनसे वे फायरिंग कर रहे थे। सिटी थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। कार का नंबर मिल गया है। पुलिस को आशंका है कि रंगदारी के लिए दहशत फैलाने की नीयत से यह वारदात की गई है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story