पंजाब

Punjab : दिन-दहाड़े ज्वैलर पर Firing, इलाके में दहशत

Sarita
16 Aug 2025 6:16 AM IST
Punjab : दिन-दहाड़े ज्वैलर पर Firing, इलाके में दहशत
x
Punjab पंजाब: पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों ने ज्वैलर पर गोलियां बरसाई हैं। जानकारी के अनुसार, विधानसभा जीरा में मंजू ज्वैलर्स के मालिक पर फायरिंग हुई है, जिसके बाद इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है। गोली दुकान मालिक के जबड़े के पास लगी है, जिसे गैंगस्टर हरिके लांडे द्वारा रंगदारी के लिए दी जा रही धमकियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गुंडागर्दी और चोरी की घटनाओं ने उनका चैन छीन लिया है। दिन में भी व्यापार करना असुरक्षित महसूस हो रहा है, वहीं रात में दुकानें बंद करने के बाद भी चोरी का डर बना रहता है। व्यापारी संगठन अब सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और पुलिस गश्त तेज करने की मांग कर रहे हैं।
Next Story