
x
Punjab: पटियाला में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। थाना सिविल लाइन के अधीन आते ग्रैंड पार्क के सामने बने स्ट्रीट क्लब के बाऊंसर पर बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इसमें राजन नाम के बाऊंसर को 2 गोलियां लगीं एक बाजू में और दूसरी पेट को छूती हुई निकल गई। गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सरकारी राजिंद्रा अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल के भाई सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई एक स्ट्रीट क्लब में एंट्री मैन के तौर पर काम करता है। बीती रात उसने फोन कर बताया कि उसे गोली लग गई है और वह राजिंद्रा अस्पताल आ जाए। जब वह अस्पताल पहुंचा तो इलाज करवा रहे भाई ने बताया कि क्लब रात 11 बजे तक चलता है। उसके बाद न तो एंट्री होती है और न ही डी.जे. चलता है। 4 युवकों ने जबरन डी.जे. चलाने की मांग की और हंगामा किया। वे सभी नशे की हालत में थे। काफी समझाने के बाद जब वह (बाऊंसर) क्लब से बाहर आया और बात करने की कोशिश की, तो वे युवक रिसेप्शन काऊंटर तक पहुंच गए और फायरिंग कर दी।
यह घटना सी.सी.टी.वी. फुटेज में भी साफ देखी जा सकती है। एक गोली उसके भाई की बाजू में लगी और दूसरी पेट को छूकर निकल गई। हमलावर इतने बेखौफ थे कि जब वह अंदर भाग गया तो वे भी पीछे भागे। लेकिन जब उन्हें वह अंदर नहीं मिला तो हमलावर फरार हो गए। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।इस संबंध में डी.एस.पी. सतनाम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
TagsPunjabक्लबगोलीबारीअफरा-तफरीPunjabclubfiringchaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





