
x
Punjabपंजाब : पंजाब के जलालाबाद में शादी वाले घर में गोलियां चली। गोली लगने से डीजे वाले युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो 300 रुपये दिहाड़ी पर काम करने आया था।जलालाबाद में शादी समारोह के दौरान उस समय दहशत का माहौल बन गया जब वहां गोली चल गई। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। दरअसल विवाद शादी समारोह में डांस के दौरान हुआ। डांस कर रही युवतियों पर नोट फेंकने को लेकर बहस हो गई और गोली चलने से डीजे बजाने आए युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मजीत सिंह निवासी गांव घुबाया के तौर पर हुई है।
जलालाबाद के बाहमणी वाला फाटक निवासी गुरमीत कौर ने बताया कि उसके बेटे की शादी थी। वह शादी समारोह के लिए गांव गुमानीवाला के नजदीक पैलेस में गए थे। जब डोली लेकर वापस घर लौटे तो घर में नाच गाना चल रहा था। परिवार की लड़कियां नाच रही थी। इसी दौरान पड़ोस से आए युवकों ने लड़कियों पर नोट फेंकना शुरू कर दिए।
आरोपी युवकों को ऐसा करने से मना किया गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी युवक अपने साथियों सहित उनके घर पर आ गए। आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जमकर बवाल किया। इस दौरान आरोपी युवकों ने फायरिंग भी की। डीजे वाले के साथ आए एक युवक को गोली लग गई।बताया जा रहा है कि 300 रुपये पर मजदूरी के लिए नोट उठाने के लिए कर्मजीत सिंह डीजे वाले के साथ आया हुआ था। जिसे गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए कर्मजीत सिंह को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
TagsPunjabशादीफायरिंगडीजेमौतPunjabWeddingFiringDJDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





