
x
Punjab पंजाब: खन्ना शहर में रविवार रात हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा लग रहा है। घटना रात करीब 10 बजे ग्रीनलैंड होटल के पास हुई, जब दो गुट आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई, जिसकी पहचान सरहिंद निवासी निखिल के रूप में हुई है। निखिल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खन्ना लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश थी और इसी तनाव के चलते हिंसा भड़क उठी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर अचानक एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना-2 के एसएचओ तरविंदर बेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने मौके से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं,अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही अहम खुलासे हो सकते हैं। गैंगवार की आशंका को देखते हुए पुलिस ने संबंधित गुटों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
Next Story





