
x
Punjab पंजाब: जहां एक ओर जिले में लोग लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर मंगलवार सायं कृषि भवन असलामाबाद के समीप उस समय सनसनी फैल गई, जब ऑल्टो कार में सवार एक युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी साहिल अपने एक मित्र के साथ ऑल्टो कार में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक व्यक्ति द्वारा लगातार हूटर बजाया जा रहा था। साहिल द्वारा ऐसा न करने को कहने पर उक्त व्यक्ति अपने साथ अपनी माता समेत कुछ अन्य लोगों को लेकर मौके पर आ गया। आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति ने साहिल की कार पर तीन राउंड फायर किए।
पीड़ित साहिल का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और आशंका जताई जा रही है कि किसी ने साजिश के तहत यह हमला करवाया हो। मौके पर पहुंचे साहिल के पिता राजकुमार ने बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, इसके बावजूद उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की वारदात को अंजाम न दे सके।
TagsPunjabलोहड़ीफायरिंगसनसनी PunjabLohrifiringpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





