
x
Punjab पंजाब: पंजाब के बठिंडा में नशे में धुत युवकों ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रविवार रात की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय इमरोज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस और मृतक के दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार इमरोज सिंह (22) रविवार शाम को अजीत रोड स्थित एक पीजी सेंटर में अपने दोस्तों से मिलने आया था, जहां उसके 10-12 दोस्त मौजूद थे। सभी दोस्तों ने मिलकर शराब पी। बाद में इमरोज की अपने दोस्तों के साथ आए कुछ युवकों से कहासुनी हो गई।
अजीत रोड से ये सभी लोग दादी-पोती पार्क के सामने मॉडल टाउन फेज-3 मार्केट में गए। वहां उक्त लड़कों ने इमरोज के साथ फिर मारपीट की। इस दौरान 4-5 युवकों ने मिलकर इमरोज पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को गांव लालबई की पंचायत और मृतक युवक के परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंचे और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। डीएसपी सिटी-1 सरबजीत सिंह ने बताया कि शराब के नशे में मामूली कहासुनी के बाद 4-5 युवकों ने इमरोज की हत्या कर दी और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsPunjabनशेदोस्तोंझगड़ायुवकहत्याPunjabdrunkfriendsfightyouthmurder जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





