पंजाब

Punjab Punjab Encounter : ज्वैलर्स पर गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने किया एनकाउंटर

Sarita
16 March 2025 10:45 AM IST
Punjab Punjab Encounter  : ज्वैलर्स पर गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने किया एनकाउंटर
x
Punjab Encounter : जगराओं पुलिस ने सुबह उस बदमाश के साथ मुठभेड़ की जिसने कुछ दिन पहले जगराओं के लाखा ज्वेलर्स पर फायरिंग की थी। इस दौरान कथित आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ जगराओं के प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लाखा ज्वेलर्स पर फायरिंग करने वाले दो व्यक्तियों में से एक मोटरसाइकिल पर जनेतपुरा से सेम ट्रैक के रास्ते सदरपुरा की तरफ आ रहा है।
इस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जगराओं ने संयुक्त अभियान चलाया। सदरपुरा पुरा सेम ट्रैक पर जब उसे घेरने का प्रयास किया गया तो उसने अपने पास मौजूद 32 बोर की पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके पैर में लगी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं। इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि कथित आरोपी कृष्ण जीरा का रहने वाला है।
Next Story