
x
Punjab पंजाब: पंजाब पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है. आए दिन पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं. एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टर लकी पटियाला के साथी के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल हो गया|
आरोपी की पहचान मनजोध सिंह के रूप में हुई है, जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं. मोहाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा. आपको बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लकी पटियाला को गौरव पटियाला के नाम से भी जाना जाता है. 2016 में दविंदर बंबीहा के एनकाउंटर के बाद लकी ने बंबीहा गैंग की कमान संभाली थी|
TagsPunjaपुलिगैंगस्टारमुठभेड़ PunjaPoliceGangsterEncounterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





