पंजाब

Punjab: पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग कर्मचारी की माैत

Sarita
14 April 2025 12:54 PM IST
Punjab: पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग कर्मचारी की माैत
x
Punjab पंजाब: अमृतसर के मजीठा कस्बे के गांव कलेर मांगट में पेट्रोल पंप पर आए कुछ लोगों ने रविवार रात को अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पंप पर काम करने वाले कर्मचारी गौतम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मजीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पेट्रोल पंप मालिक तजिंदर सिंह लाठी ने बताया कि देर रात कुछ युवक बाइक पर पेट्रोल भरवाने आए थे।
उस समय पंप बंद था। ऐसे में कर्मचारियों ने तेल भरवाने से मना कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी युवकों ने पहले कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उत्तर प्रदेश निवासी उनके कर्मचारी गौतम के सीने में लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
Next Story