पंजाब

पंजाब चुनाव: दिव्यांग साइकिलिस्ट ने पैरों से किया मतदान, ऑस्ट्रेलिया से आकर महक ने डाला वोट

Kunti Dhruw
20 Feb 2022 12:25 PM GMT
पंजाब चुनाव:  दिव्यांग साइकिलिस्ट ने पैरों से किया मतदान, ऑस्ट्रेलिया से आकर महक ने डाला वोट
x
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज मतदान हो रहा है।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। 2.14 करोड़ वोटर हैं। 117 सीटों के लिए 1304 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए पूरे प्रदेश में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पुलिस का कड़ा पहरा है। वोटिंग के दौरान राज्य में सभी दुकानें और व्यवसायिक संस्थान बंद रहेंगी। कर्मचारी भी वोटिंग कर सकें, इसलिए चीफ सेक्रेटरी की तरफ से पेड छुट्‌टी और श्रम विभाग की स्पेशल सेक्रेटरी ने सभी व्यवसायिक संस्थान बंद रखने को कहा है।

दिव्यांग साइकिलिस्ट ने पैरों से मतदान किया। और ऑस्ट्रेलिया से आकर महक ने डाला वोट। कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली, पंजाब लोक कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस को अपनी सत्ता बचानी है तो पिछले चुनाव में उभरी आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के बाद इस सूबे में अपने पैर जमाना चाहती है। भाजपा अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ मैदान में है। वहीं, बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहा अकाली दल बड़े उलटफेर की कोशिश में है। इस वजह से राज्य की कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय तो कहीं 4 पार्टियों के बीच सीधी फाइट है।


Next Story