
x
Punjab पंजाब: लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे NH-95 पर सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के पास शुक्रवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब जगराओं से लुधियाना जा रही एक बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार लुधियाना के डुगरी निवासी दलीप कुमार और लुधियाना के साउथ सिटी निवासी हनी सिंह सड़क किनारे गिर गए।
इसी दौरान सामने से आ रहे एक स्कूटर सवार बुजुर्ग से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर सवार बुजुर्ग सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। मौके पर पहुंचे एक राहगीर द्वारा उन्हें एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक बुजुर्ग की पहचान जगराओं के गांव हंस कलां निवासी जगतार सिंह के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल हुए दोनों बाइक सवारों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी|
TagsPunjabहादसेबुजुर्गमौतदोघायल Punjabaccidentelderly mandeathtwoinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





