पंजाब

Punjab: नशे की ओवरडोज ने ली एक और युवक की जान

Sanjna Verma
5 July 2024 6:04 PM IST
Punjab: नशे की ओवरडोज ने ली एक और युवक की जान
x
Punjab पंजाब: नशे की ओवरडोज से आए दिन मौत होने के मामला सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पट्टी शहर से सामने आ रहा हैं। पट्टी शहर के पुराने किरन सिनेमा मार्केट में एक युवक का शव मिलाने से इलाके में सनसनी फैल गई।। इस शव के पास से एक Syringe भी मिली है। शव के पास एकत्र कुछ लोगों का कहना था कि उक्त युवक ने नशे का इंजेक्शन लगाया था और नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई।
उक्त युवक की मौत की खबर बाजार के लोगों ने स्थानीय
police
को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसके वारिसों को सूचना दी। इस मौके पर थाना सिटी पट्टी के थानेदार दलेर सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि उसका बेटा बीमारी की हालत में रहता था, जिसकी मौत हो गई है, इस पर पुलिस ने 194 बीएन के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें 3 दिन पहले भी पट्टी शहर की फौजी छावनी के गांव कुल्ला में एक युवा का शव मिला था।
Next Story