पंजाब

Amritsar: नशे की ओवरडोज ने ली एक और युवक की जान

Sanjna Verma
4 July 2024 4:21 PM IST
Amritsar: नशे की ओवरडोज ने ली एक और युवक की जान
x
Amritsarअमृतसर: पंजाब में आए दिन नौजवान नशे की भेंट चढ़ रहे हैं। इस दौरान अमृतसर से एक और दुखद खबर सामने आई है, जहां एक युवक की नशे की Overdose के कारण मौत हो गई। युवक अमृतसर कैंट का रहने वाला था, जहां पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
इलाका निवासियों ने कहा कि उनके इलाके में सरेआम नशा बिक रहा है। नशे की Home Delivery हो रही है, प्रशासन द्वारा इस इलाके पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा पंजाब में हालात बद से बदतर हो रहे हैं। बच्चा-बच्चा नशा कर रहा है, उन्होंने सरकार को अपील की है कि इस इलाके से नशा खत्म किया जाए।
इस मौके पर police अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो एक युवक जिसका नाम संजू बताया जा रहा है वह बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था, उन्होंने कहा कि गर्मी भी बहुत पड़ रही है शायद गर्मी के कारण बेहोश हो गया हो। उसे पंखे के नीचे लेटाया गया और 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई गई। डॉक्टर बता सकते हैं कि वह जिंदा है या मृतक है।
Next Story