
x
Punjab पंजाब: पायल के नजदीक एक दुखद हादसे की खबर मिली है। जहां शराब से भरे ट्रक को बैक करते समय ट्रक चालक गुरमीत राम की एक वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।पयाल पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए अजय कुमार निवासी गांव पक्का कला जिला बठिंडा ने बताया कि वह और ट्रक चालक गुरमीत राम बठिंडा से शराब से भरा ट्रक लेकर शाम करीब साढ़े सात बजे पायल के बीजा रोड स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे थे।
ट्रक चालक गुरमीत राम ट्रक को रिवर्स करने के लिए नीचे उतरा और ट्रक को रिवर्स करवाने लगा। इसी दौरान पायल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी के चालक ने लापरवाही व तेज गति से गुरमीत राम को कुचल दिया। इस हादसे में गुरमीत राम गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ धारा 281 व 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
TagsPunjabट्रकचपेटचालकमौतPunjabtruckhitdriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





