पंजाब

पंजाब: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पठानकोट पहुंचेंगे, सुजानपुर, होशियारपुर व गुरदासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे

Renuka Sahu
4 Feb 2022 2:19 AM GMT
पंजाब: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पठानकोट पहुंचेंगे, सुजानपुर, होशियारपुर व गुरदासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे
x

फाइल फोटो 

पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। वह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। र

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। वह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पठानकोट के अलावा गुरदासपुर और होशियारपुर में भाजपा प्रत्याशियों का हौसला भी बढ़ाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले सुबह 11:20 बजे रक्षा मंत्री पठानकोट के सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से होशियारपुर के तलवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

डेढ़ बजे दोबारा रक्षा मंत्री पठानकोट के सिविल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से हलका सुजानपुर के जीएस गार्डन पहुंचेंगे और तीनों विधानसभा सुजानपुर, पठानकोट और भोआ में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। उसके बाद रक्षा मंत्री सिविल एयरपोर्ट पठानकोट से हेलीकॉप्टर से गुरदासपुर रवाना होंगे। शाम पांच बजे पठानकोट सिविल एयरपोर्ट से वह दिल्ली लौटेंगे।
भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद हेमा मालिनी और सनी देओल समेत 30 नेताओं के नाम सूची में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्री और पंजाब में चुनाव सह प्रभारी मीनाक्षी लेखी, हरदीप पुरी, अनुराग ठाकुर, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, गजेंद्र सिंह शेखावत, स्मृति ईरानी पंजाब में पार्टी का प्रचार करेंगे। इन चेहरों के अलावा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी और गुरदासपुर के सांसद सनी देओल भी पंजाब में पार्टी का चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। किसान आंदोलन के समय खुलकर किसान संगठनों के खिलाफ और कृषि कानूनों के पक्ष में बोलने वाले पंजाब के भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल का नाम भी सूची में शामिल है।
Next Story